+91 8427287354  |   WhatsApp

⭐ Consult India’s Trusted Vedic Astrologer ⭐

❖   वार्षिक राशिफल   ❖

Annual Rashifal 2026

Complete Vedic Yearly Horoscope for All 12 Zodiac Signs

✦ Varshik Rashifal 2026  ·  वार्षिक भविष्यफल ✦

❖ वार्षिक राशिफल में क्या जानें ❖

What Your Annual Rashifal Covers

Dr. Naveen’s annual Vedic predictions guide you through every domain of life — career, relationships, health, and spiritual growth — for the entire year 2026.

Career & Finance

Yearly career trajectory, business growth, financial opportunities, and investment guidance for 2026.

Love & Relationships

Annual romantic outlook, marital harmony, relationship milestones, and social connections for your rashi.

Health & Vitality

Year-long health forecasts, peak energy periods, potential concerns, and Vedic wellness remedies.

Spiritual Growth

Favourable periods for spiritual practices, pilgrimages, karma clearance, and inner transformation in 2026.

❖ ग्रह प्रभाव 2026 ❖

Key Planetary Influences in 2026

Understanding these major transits helps interpret how the year unfolds for each rashi.

Jupiter (Guru) in Gemini

Expands intellect, career opportunities, and financial blessings for most rashis through mid-2026. Ideal time for education, travel, and business expansion.

Saturn (Shani) in Pisces

Demands discipline, patience, and karmic accountability. Rewards sincere, sustained effort with lasting professional and material stability.

Rahu–Ketu in Pisces–Virgo

Drives spiritual awakening, hidden revelations, and destined life changes across all rashis. Embrace transformation with courage and faith.

❖ वैदिक ज्योतिष 2026 ❖

Choose Your Rashi · राशि चुनें

Select your zodiac sign to explore your complete Vedic annual horoscope for 2026.

Aries (Mesh)

वर्षारम्भ से वर्षान्त तक इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहने से मानसिक तनाव, गुप्त चिन्ताएं तथा धन सम्बन्धी समस्याएं उत्पन्न होती रहेंगी। किसी से व्यर्थ शत्रुता तथा रोग उत्पन्न होने का भय रहेगा।

  • ता. 15 जन. से 23 फर. तक राशिस्वामी मंगल उच्चराशि (मकर) में आकर मेष राशि पर स्वगृही दृष्टि रहने से बिगड़े कार्यों में कुछ सुधार, स्वास्थ्य बेहतर तथा उत्साह बना रहेगा।
  • ता. 23 फर. से 2 अप्रे. तक मंगल 11वें भाव में राहुयुक्त होने से सोची हुई योजनाओं में विघ्न-बाधाएं रहें।
  • ता. 2 अप्रैल से 11 मई तक मंगल द्वादश (व्यय) भाव में शनियुक्त होकर संचार करने से व्यर्थ यात्रा, खर्च के कारण तनाव रहे, फिजूलखर्ची से बचें।
  • इसी मध्य 14 अप्रे. से 14 मई तक सूर्य इस राशि पर उच्चस्थ संचार करने से अकस्मात धन लाभ भी होगा।
  • ता. 11 मई से 20 जून तक मंगल का संचार इसी राशि पर होने से अकस्मात धन-लाभ के अवसर मिलेंगे।
  • ता. 18 सितं. से 12 नवं. तक मंगल कर्क (नीच) राशिगत रहने से बनते कार्यों में उलझनें, धन-हानि व परेशानियों का सामना रहे।
  • ता. 31 अक्टू. से वर्षान्त तक गुरु की शुभ दृष्टि इस राशि पर रहने से गुरुकृपा से सभी परेशानियां दूर होंगी।

उपाय—

(1) 21 शनिवार सरसों के तेल में अपना मुख देखकर शनि का बीजमंत्र पढ़ते हुए शनिदेव की मूर्ति के चरणों में चढ़ाते रहें।शनि बीज मंत्र – “प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः।।”

(2) शुक्लपक्ष के मंगलवार से 21 मंगलवार के व्रत विधि विधानपूर्वक रखें। प्रातः एवं सायंकाल श्री हनुमान चालीसा का पाठ करना, हनुमान जी की मूर्ति पर सिन्दूर व तेल चढ़ाकर प्रसाद बाँटना शुभ होगा। पं. देवीदयाल’ प्रकाशित मंगलवार व्रत कथा पढ़ें।

Taurus (Vrishabh)

वर्षभर वृष राशि पर शनि की तृतीय परंतु मित्र दृष्टि रहने से मिश्रित प्रभाव रहेंगे। कार्य-व्यवसाय में संघर्ष अधिक होगा। कार्यों में विघ्न/बाधाओं के पश्चात सफलता मिलेगी।

  • ता. 1 मार्च से 25 मार्च तक शुक्र उच्चराशिस्थ रहने से लाभ व उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। वाहनादि सुख-सुविधाओं एवं मनोरंजन कार्यों पर खर्च अधिक होंगे। ता. 19 अप्रैल से 14 मई तक शुक्र स्वराशिगत (वृष) रहने से कुछ रुके हुए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
  • 15 मई से 14 जून के मध्य इस राशि पर सूर्य तथा फिर 20 जून से 2 अगस्त तक मंगल का संचार रहने से क्रोध, उत्तेजना से बचना चाहिए।
  • ता. 1 अगस्त से 2 सितम्बर, पुनः 5 नवम्बर से 22 नवम्बर के मध्य राशिस्वामी शुक्र नीचराशि में होने से किसी दुष्ट व्यक्ति द्वारा हानि होने के संकेत मिलते हैं।
  • ता. 3 अक्टूबर से 14 नवम्बर तक शुक्र वक्री रहने से बनते कार्यों में अड़चनें पैदा होंगी। आय के साधनों में भी विघ्न उत्पन्न होंगे।

उपाय—
(1) वर्षभर काले वर्ण की वस्तुओं के प्रयोग से परहेज करें तथा हर शुक्रवार का व्रत विधिपूर्वक रखें।

Gemini (Mithun)

वर्षारम्भ से 1 जून तक गुरु इस राशि पर संचार करने से मानसिक तनाव एवं शत्रु उलझनें अधिक रहेंगी। विद्यार्थियों को विद्या में सफलता मिलेगी। परिवार, पति/पत्नी के मध्य में वृद्धि होगी।

  • 3 फरवरी से 10 अप्रैल तक राशिस्वामी बुध भाग्यस्थान में रहकर लाभ व उन्नति के मार्गों में विघ्न-बाधाएँ रहेंगी।
  • 10 से 30 अप्रैल के मध्य बुध नीचराशिगत शनियुक्त रहने से बनते कार्यों में अड़चनें तथा स्वास्थ्य सम्बन्धी विकार होने की सम्भावनाएँ हैं।
  • 30 अप्रैल से बुध लाभ स्थान में आने से बिगड़े कामों में कुछ सुधार होगा।
  • आकस्मिक धन लाभ तथा गृह में मंगल कार्य के योग बनेंगे।
  • 29 मई से 22 जून तथा पुनः 7 जुलाई से 5 अगस्त तक बुध इसी राशि में संचार करने से व्यापार/नौकरी में लाभ तथा नई योजनाएँ बनेंगी।
  • 7 सितम्बर से 26 सितम्बर तक बुध उच्च राशिगत रहने से अचानक धन प्राप्ति, वाहन-मकानादि सुख तथा प्रतिष्ठित लोगों से सम्पर्क बढ़ेंगे।
  • 5 दिसम्बर से राहु अशुभ प्रभाव देने से स्वास्थ्य एवं धन सम्बन्धी समस्याएँ तनाव का कारण बन सकती हैं।
उपाय
  1. शुक्लपक्ष के बुधवार से शुरू करके लगातार 21 दिन तक श्रीविष्णु-सहस्रनाम का पाठ करें अथवा 21 बुधवार करें।
  2. प्रत्येक बुधवार को गौशाला में गायों को मीठी चपातियाँ तथा हरा चारा खिलाना शुभ रहेगा।
  3. सायं तुलसी के आगे दीप जलाना शुभ होगा।

Cancer (Kark)

वर्षारम्भ से 5 दिसम्बर तक राहु अष्टम भाव में संचार करने से स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। पेट, वायु (गैस) सम्बन्धी रोगों का भय है। व्यर्थ के वाद-विवाद एवं तनाव अधिक रहेंगे।

  • वर्षारम्भ से 22 फरवरी तक मंगल की सप्तम-अष्टम दृष्टियाँ रहने से मानसिक तनाव, उत्तेजना, क्रोध अधिक रहे, परिश्रम की कमी रहे।
  • ता. 11 मई से 20 जून तक मंगल की नीच दृष्टि तथा 16 जुलाई से 16 अगस्त के मध्य सूर्य का संचार होने से स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी (पेट सम्बन्धी, ब्लड-प्रेशर, रक्त सम्बन्धी रोग) तथा निकट भाई-बन्धुओं से मन-मुटाव एवं विरोध बढ़ेंगे।
  • परन्तु ध्यान रखें! ता. 1 जून से 31 अगस्त (कन्या) में रहने से मान-सम्मान में वृद्धि तथा धन-लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। उसके बाद 21 दिसम्बर तक समयावधि अनुकूल एवं लाभ देने वाली होगी।
उपाय

(1) सम्पूर्ण वर्ष स्टील या लोहे की कटोरी में तेल का छायापात्र करके तेल आक के पौधे पर अथवा शनि-मन्दिर में चढ़ाना शुभ होगा।

(2) बुधवार और शनिवार को शिवमन्दिर में शिवलिंग पर कच्ची लस्सी और बेलपत्र पर चन्दन व हल्दी का तिलक करके श्रीशिव-अष्टोत्तर नाम (भगवान शंकर के 108 नाम) का जाप करते हुए चढ़ावें। दो फल और सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ रहेगा।

Leo (Singh)

सिंह राशि पर शनि की ढैया का प्रभाव वर्षपर्यन्त रहेगा। स्वास्थ्य हानि, सिर-दर्द, पेट एवं हृदय सम्बन्धी रोग, बनते कार्यों में अड़चनें रहेंगी। वर्षारम्भ से सूर्य पंचम में होने से विद्यार्थियों में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी तथा गुप्त चिन्ताएं भी रहेंगी।

  • 14 जनवरी से 12 फरवरी तक सूर्य छठे भाव में होने से आय कम व खर्च अधिक होगा। ता. 13 फरवरी से सूर्य सप्तमस्थ आकर स्वराशि सिंह को समस्त दृष्टि से देखेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। कुछ बिगड़े काम बनेंगे। ता. 14 मार्च से पुनः बनते कार्यों में विघ्न-बाधाएं होंगी।
  • 14 अप्रैल से सूर्य भाग्यस्थान में उच्चस्थ होने से आय के स्रोतों में वृद्धि तथा धन लाभ के अवसर बनेंगे। जून-जुलाई में सूर्य लाभ स्थान में होने से आय कम व खर्च बढ़ेंगे। जुलाई-अगस्त में सूर्य द्वादशस्थ होने से सम्बन्ध बढ़ेंगे तथा धन हानि होने के संकेत हैं।
  • 17 अगस्त से 16 दिसम्बर के मध्य सूर्य सिंह राशि में ही संचार करने से बिगड़े कामों में सुधार होगा। 17 अक्टूबर से 16 नवम्बर के मध्य सूर्य नीच राशि तुला में संचार करने से स्वास्थ्य में विकार, धन-हानि तथा कार्यों में अड़चनें पैदा होंगी।
उपाय

(1) शनि-ढैया के अनिष्ट फल निवारण हेतु हर शनिवार को लोहे की कटोरी में अपना चेहरा देखकर शनि मंत्र पढ़ते हुए शनि मंदिर में तेल चढ़ावें, साथ में नारियल तथा कुछ उड़द चढ़ावें। मंत्र – ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः का जाप करें।

(2) बुधवार को शनि मंदिर अथवा धर्मस्थान में सुपात्र व्यक्ति को ‘पंचांगदण्डकार’ (पंचांग) या ‘सुन्दरकाण्ड’ का दान करें।

Virgo (Kanya)

वर्षभर शनि की दृष्टि इस राशि पर रहने के प्रभावस्वरूप शरीर-कष्ट, गृह में कलह-क्लेश, आर्थिक परेशानियां, आय कम व खर्चों की अधिकता होने की सम्भावनाएं होंगी।

  • ता. 23 फरवरी से 11 मई तक मंगल का भी विशेष दृष्टि रहेगी जिससे मानसिक तनाव, उलझनें, व्यथा आदि बढ़ेंगी।
  • ता. 26 फरवरी से 20 मार्च तक राशिस्वामी बुध वक्री रहेंगे। ता. 10 से 30 अप्रैल तक बुध सूर्यास्तगत रहने से स्वास्थ्य भी ठीक न रहे तथा अपने नजदीकी सम्बन्धों में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।
  • ता. 30 अप्रैल से 14 मई तक बुध अस्तावस्था, फिर 22 जून से 6 जुलाई, पुनः 5 अगस्त से 22 अगस्त तक वक्री-अवस्था में रहने से आर्थिक उलझनें, स्वास्थ्य कष्ट तथा…

Libra (Tula)

वर्षारम्भ से 1 जून तक गुरु की विरोध शत्रु पंचम दृष्टि रहने से नित्य नई घरेलू एवं व्यावसायिक परेशानियाँ व समस्याएँ उत्पन्न होती रहेंगी, परन्तु सत्संग एवं सम्यक विचारशीलता से सभी का निराकरण भी होता जाएगा।

  • ता. 1 मार्च से 25 मार्च तक राशिस्वामी शुक्र उच्च (मीन) राशिस्थ संचार करने से इस समयावधि में उच्चस्तरीय लोगों के साथ सम्बन्ध बनेंगे।
  • ता. 25 मार्च से 19 अप्रैल तक शुक्र की स्वगृही दृष्टि रहने से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि, अकस्मात् धन-लाभ व उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।
  • परन्तु ता. 14 अप्रैल से 14 मई के मध्य इस राशि पर सूर्य की नीच दृष्टि रहने से बनते कार्यों में अड़चनें पैदा होंगी।
  • ता. 2 सितम्बर से 5 नवम्बर तक, पुनः 22 नवम्बर से वर्षान्त तक शुक्र स्वराशिगत तुला में संचार करने से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि, अकस्मात् धन-लाभ व उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।
  • इसी मध्य ता. 17 अक्टूबर से नवम्बर-दिसम्बर के मध्य तक कारोबार में अस्थिरता के हालात रहने के संकेत हैं।
उपाय

(1) शुक्रवार वाले दिन (लगातार 7 शुक्र) श्रीदुर्गा पूजन, 5 कन्या पूजन, उन्हें खीर सहित श्वेत वस्तुएँ देना तथा गौशाला में शुक्रवार से शुरू करके सात दिन तक गाय को हरा चारा, गुड़ डालना शुभ होगा।

(2) धन सम्बन्धी किसी विशेष समस्या के लिए विशेष रूप से शुक्रवार को श्रीलक्ष्मी-नारायण मन्दिर में श्रीसूक्त का पाठ करके 5 या 7 कन्याओं को खीर-फल व मिठाई सहित देना शुभ रहेगा। लगातार 21 शुक्रवार करना।

Scorpio (Vrishchik)

वर्षारम्भ से 15 जनवरी तक राशिस्वामी मंगल धनु राशि में अस्तगत होकर संचार करने से कुछ आर्थिक समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। गुप्त शत्रु हानि पहुँचाने का प्रयास करेंगे।

  • ता. 15 जन. से 23 फर. तक मंगल उच्च राशिस्थ्य तृतीय स्थान में होगा, जिससे पराक्रम में वृद्धि तथा उच्च-प्रतिष्ठित लोगों के साथ सम्पर्क बढ़ेंगे।
  • 14 मई से 14 जून तक सूर्य की मित्र दृष्टि रहेगी, जिससे व्यवसाय में संघर्ष के बाद आय के स्रोत बढ़ेंगे।
  • ता. 11 मई से 2 अग. तक इस राशि पर मंगल की स्वगृही दृष्टि रहेगी।
  • ता. 1 जून से 31 अक्टूबर तक गुरु की शुभ मित्र दृष्टि रहने से शुभ/धार्मिक कार्यों की ओर प्रवृत्ति, सन्तान-सुख तथा घर में कोई शुभ कार्य भी होगा।
  • ता. 2 अग. से 18 सितं. तक मंगल अष्टमस्थ संचार करने से स्वास्थ्य सम्बन्धी विशेष सावधानी बरतें।
  • ता. 18 सितं. से 12 नवं. तक मंगल नीचराशिगत संचार करने से मानसिक तनाव, घरेलू उलझनें एवं व्यवसाय में परेशानियों का सामना रहेगा।

उपाय—

(1) हर मंगलवार को विधिपूर्वक व्रत रखकर श्रीहनुमान एवं गणेश जी की उपासना करना शुभ एवं कल्याणदायक रहेगा।

(2) गौओं को मीठी चपातियाँ भी मंगलवार को खिलानी चाहिए।

Sagittarius (Dhanu)

इस राशि पर शनि की ढैया का प्रभाव वर्षभर रहेगा। वर्षारम्भ से 1 जून तक इस राशि पर राशिस्वामी गुरु की स्वगृही दृष्टि भी रहेगी। फलस्वरूप विपरीत परिस्थितियों के बावजूद बिगड़े हुए कार्यों में सुधार होगा रहेगा।

  • ता. 1 जून से 31 अक्टू. तक राशिस्वामी गुरु उच्चराशिगत होंगे एवं भी अवस्थस्थ रहेंगे। अतः सर्वसंपूर्ण परिस्थितियाँ भी अनुकूल रहेंगी।
  • ता. 31 अक्टू. से गुरु सिंह राशि एवं भाग्यस्थान में प्रविष्ट होकर लाभ एवं पंचम भाव को देखेंगे। गुरु उच्च राशि में वक्रीत रहेंगे। इस अवधि में धार्मिक कार्यों की ओर रुचि बढ़ेगी।
  • निर्विवाद योगों आदि के साधन बनते रहेंगे। परन्तु शनि की ढैया के कारण मानसिक तनाव एवं खर्च भी बढ़ेंगे।

उपाय—

(1) गुरुवार सारा वर्ष बृहस्पतिवार का विधिपूर्वक व्रत रखना तथा पीले वर्ण का पुखराज धारण करना शुभ रहेगा।

(2) 16 बृहस्पतिवार छोटी कन्याओं/बालकों को केले तथा बेसन की बर्फी बाँटना शुभ रहेगा।

Capricorn (Makar)

वर्षभर राशिस्वामी शनि तृतीय भाव में संचार करेगा। स्थान सम्बन्धी विशेष चिन्ता रहे तथा खर्च भी बढ़-चढ़ कर होते रहेंगे।

  • ता. 14 जून से 12 नव. तक सूर्य, 16 जून. से 23 जून. तक मंगल भी उच्चस्थ होकर इस राशि में संचार करने से कार्यों में ऊर्जा अधिक होगी।
  • ता. 1 जून से 31 अगस्त. तक गुरु की नीच दृष्टि रहेगी। शुभाशुभ मिश्रित फल प्राप्त होंगे। व्यर्थ की चिन्ताएं रहेंगी। ता. 16 जुलाई से 16 अगस्त. तक इस राशि पर सूर्य की दृष्टि रहने से बनते कार्यों में अड़चने पैदा होंगी।
  • ता. 18 सितं. से 12 नवं. तक इस राशि पर मंगल की उच्च दृष्टि रहेगी, जिससे मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि एवं बिगड़े कार्यों में सुधार होगा। परन्तु धन स्थान पर राहु की स्थिति होने से आकस्मिक खर्च भी बढ़ेंगे। ता. 3 अगस्त. से वर्षांत तक गुरु अष्टम सिंह राशि में संचार करेगा। अतः कठिन परिस्थितियों का सामना रहेगा।
  • ता. 5 दिसं. से राहु की इस राशि पर स्थिति मानसिक तथा घरेलू वातावरण में उथल-पुथल करेगी।
उपाय—

(1) प्रतिदिन सूर्य भगवान को ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र से अर्घ्य दें तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

(2) लगातार 7 शनिवार अपने इष्टदेव के आगे सरसों के तेल का दीपक जलाएं तथा शनिवार का व्रत रखें।

Aquarius (Kumbh)

वर्षभर राशिस्वामी शनि द्वितीयस्थ संचर करते से ‘शनि-साढ़ेसाती’ का प्रभाव रहेगा। वर्षभर से 5 दिस. तक गुरु चतुर्थ राशि पर दृष्टि रखते से शुभ फल प्राप्त होंगे। इस वर्ष इस राशि पर दृष्टि रहने से वर्ष के पूर्वार्ध भाग अपेक्षाकृत शुभ एवं लाभप्रद रहेगा। भाग्य में उन्नति व धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

  • ता. 13 फरवरी से 14 मार्च तक कुंभ राशि पर सूर्य का संचर होने से बनते कार्यों में विघ्न-बाधाएं, आँखों में कष्ट, स्वास्थ्य तथा मान-सम्मान की हानि हो सकती है।23 फरवरी से 2 अप्रैल तक मंगल का संचर इस राशि पर रहने से व्यवसाय व गृह सम्बन्धी उलझनें रहेंगी।
  • 17 अप्रैल से 16 सितं. तक मंगल इस राशि पर चतुर्थ व दृष्टि रहने से इस अवधि में कार्य-व्यवसाय सम्बन्धी विशेष परेशानियां होंगी।
  • ता. 31 अगस्त से अप्रैल तक गुरु की षष्ठम दृष्टि इस राशि पर रहने से किसी प्रतिष्ठान में नौकरी के योग होंगे, विशेषतः वाहन अथवा परिवार में कोई मंगल कार्य आयोजन होगा। भाग्य में वृद्धि के योग रहेंगे।
  • ता. 5 दिस. से राहु का संचर भी हट जाने से कुछ राहत प्राप्त होगी।

उपाय—

(1) राहु को शांति के लिए प्रत्येक शनिवार शनि मंदिर में सरसों का तेल व लड्डू चढ़ाने चाहिए। मंत्र –
“ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः।”

(2) अनाथ एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को गरीब, असहाय तथा वृद्ध रोगियों की दवाई, अनाज, वस्त्र आदि की सेवा करना शुभ रहेगा।

Pisces (Meen)

वर्षभर शनि लग्नस्थ संचर करते से शुभ कार्यों में बाधा-संतोषी का प्रभाव रहेगा। वर्तमान से सितम्बरावधि गुरु वर्ष भाव में मिथुन राशि में होकर 1 जून तक संचर करते से इस अवधि में मिश्रित फल रहेगा।

  • यदि हो सके तो 1 जून से 31 अक्तूबर तक राशिस्वामी गुरु उच्चस्थ होकर पंचम भाव में रहने (जिससे उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ सम्पर्क रहेगा।) वार्षिक कार्यों में वृद्धि होगी।
  • ता. 18 सितं. से 12 नव. तक भाग्येश मंगल नीच राशि (कर्क) में होने से अकस्मात् खर्च बढ़ेंगे तथा गलत निवेश एवं हट्ठे इरादों के कारण कार्य बाधित हो सकते हैं।
  • 31 अगस्त से 5 दिस. तक गुरु षष्ठस्थ (सिंह राशि) केतु युक्त रहने से कार्यों में विलम्ब उत्पन्न हो।

उपाय—
(1) प्रत्येक सोमवार को केले के पेड़ की पूजा करना, भगवान शंकर की पूजा करके शिवलिंग पर हल्दी मिलाकर जल दें तथा ॐ नमः शिवाय मंत्र पढ़ते हुए बेलपत्र सहित चढ़ाना शुभ होगा।

(2) हर गुरुवार केसर का तिलक लगाएं तथा केसर की पोटली पीले रंग के कपड़े या कागज में

❖ Your Astrologer ❖

Dr. Naveen Dutt

PhD  ·  Vedic Astrology Expert

Dr. Naveen Dutt
Dr. Naveen Dutt

❖   परामर्श बुक करें   ❖

Unlock Your Complete Vedic Roadmap for 2026

Connect with Dr. Naveen Dutt for a personalised annual Vedic astrology session. Receive a detailed year-ahead report with remedies, muhurtas, and planetary guidance tailored exclusively to your birth chart and rashi.

Shopping Cart
Scroll to Top
🌺🕉️🌺

Thank You for Contacting Us

Our Vedic Astrologer will contact you shortly

🌸 🌺 🌼 🌸 🌺 🌼 🌸 🌺 🌼 🌸 🌺 🌼 🌸 🌺 🌼 🌸 🌺 🌼
WhatsApp Chat Now